Breaking News

स्पा की आड़ में गंदा खेल! नॉर्थ जोन पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन… 2 बड़े स्पा सील

रायपुर, 30 अगस्त । राजधानी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे संदिग्ध कामों पर पुलिस कमिश्नरेट ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नॉर्थ जोन पुलिस ने आज थाना पंडरी क्षेत्र के 2 नामी स्पा सेंटरों को सील करा दिया है।

विधिवत सील किया :-

नगर निगम की टीम ने पंडरी पुलिस की मौजूदगी में मोवा स्थित उषा प्राइड के रिफ्लेक्शन स्पा और अंबुजा मॉल स्थित ला थाई स्पा पर कार्रवाई करते हुए पंचनामा बनाकर दोनों को विधिवत सील किया।पुलिस के मुताबिक इन दोनों सेंटरों में आपत्तिजनक वस्तुएं मिली थीं और लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं हो रहा था।

बड़ा चेकिंग अभियान :-

बता दें, इसके एक दिन पहले यानी 29 अगस्त को कमिश्नरेट पुलिस ने शहर के 30 अलग-अलग स्पा सेंटरों में एक साथ बड़ा चेकिंग अभियान चलाया था। इसमें 15 टीमों में 100 से ज्यादा पुलिस अफसर-कर्मचारी और राजपत्रित अधिकारी शामिल थे। इस दौरान दस्तावेज, स्टाफ की जानकारी, ग्राहक-स्टाफ रजिस्टर, CCTV व्यवस्था समेत कई बिंदुओं की जांच की गई थी। इसी जांच के बाद आज ये सीलिंग की कार्रवाई हुई है।

यह पूरी कार्रवाई DCP नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप और एडिशनल DCP आदित्य पांडे के निर्देशन में और ACP पंडरी कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में की गई

फुटेज सुरक्षित रखें :-

पुलिस ने सभी स्पा संचालकों को साफ हिदायत दी है – गुमास्ता और ट्रेड लाइसेंस की शर्तों का पालन करें, परिसर में CCTV लगाकर फुटेज सुरक्षित रखें, ग्राहकों का रजिस्टर और ID प्रूफ अनिवार्य रूप से लें और स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं।

Related Articles

Back to top button