लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ…ABVP का शक्ति प्रदर्शन…NSUI के खिलाफ हल्ला-बोल…कहा – विरोध के नाम पर हिंसा और गाली-गलौज बर्दाश्त नहीं…

रायपुर, 16 अक्टूबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) महानगर ने आज लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए “अराजकता रोको – लोकतंत्र अपनाओ” अभियान के तहत जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में 135 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर स्पष्ट संदेश दिया कि आंदोलन के नाम पर अराजकता नहीं चलेगी।
ABVP कार्यकर्ताओं ने हाल की कई घटनाओं को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए विरोध जताया। जिसमें
• SIR और मतदाता सूची को लेकर भ्रामक प्रचार फैलाना,
• देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग,
• AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा किया गया हंगामा,
• इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के कुलसचिव को थप्पड़ मारने की धमकी,
• पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ दुर्व्यवहार, और
• दिल्ली में NSUI द्वारा संविधान की प्रस्तावना जलाने की शर्मनाक घटना शामिल है।
परिषद ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सबको है, लेकिन विरोध की आड़ में संविधान का अपमान, हिंसा और गाली-गलौज कतई स्वीकार्य नहीं है।
सह मंत्री प्रथम राव फुटाने ने कहा:-
“लोकतंत्र में आंदोलन हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन वह अधिकार जनहित, राष्ट्रहित और सामाजिक सुधार के लिए होना चाहिए। आंदोलन के नाम पर हिंसा, धमकी, भ्रामक प्रचार और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना लोकतंत्र की हत्या है। हर नागरिक को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों और संवैधानिक मर्यादाओं का भी पालन करना होगा।”

महानगर मंत्री सुजल गुप्ता ने कहा –
“आंदोलन का मकसद किसी का अपमान करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना होता है। हमारा रास्ता हमेशा सत्य, संविधान, शांति और राष्ट्रहित का होना चाहिए। असहमति लोकतंत्र की खूबसूरती है, लेकिन उसे व्यक्त करने का तरीका भी मर्यादित और जिम्मेदार होना चाहिए।”
प्रदर्शन में महानगर छात्रा प्रमुख हर्षित कौर, प्रवीण, संकल्प, सुनय, भूषण, खुशबू, साक्षी, काजल, शिवम, कृष्णा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे




