छत्तीसगढ़

यादव कुल को भूल गए गजेंद्र ? अपने ही समाज के निशाने पर आए कैबिनेट मंत्री…रमेश यदु का सीधा हमला…अवकाश केवल दुर्ग में, 32 जिलों का क्या

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा और मातर पर्व की छुट्टी को लेकर यादव समाज का गुस्सा अब दस्तावेजों के साथ फूट पड़ा है। सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने मोर्चा खोल दिया है और सीधे कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव को घेरा है।

क्या है दस्तावेजों में?

प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने पत्र क्रमांक Q/10/2026, 14/10/2026 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को पत्र लिखकर मांग की है कि 11 नवंबर को गोवर्धन पूजा का अवकाश दीपावली के साथ एक दिन बढ़ाकर घोषित किया जाए। पत्र में लिखा है कि गोवर्धन पूजा छत्तीसगढ़ में भव्य रूप से मनाई जाती है, जिसमें यादव समाज ही नहीं, गांव के सभी किसान और लोग शामिल होते हैं।

छुट्टी केवल दुर्ग में  प्रदेश में नहीं :-

दूसरा  दस्तावेज कलेक्टर दुर्ग के कार्यालय से संशोधित आदेश ESTB-1027/98/2026, 01-09-2026, कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा जारी हुआ है। इस आदेश में दुर्ग जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं – 11.11.2026 को मातर पर्व की छुट्टी।

यानी यह छुट्टी केवल दुर्ग जिले में संशोधित आदेश से की गई है, जबकि सर्व यादव समाज की मांग है कि इस छुट्टी को पूरे प्रदेश भर में घोषित किया जाए। दुर्ग में तो मिल गई, बाकी 32 जिलों का क्या?

रमेश  का गजेंद्र पर सीधा हमला :-

इसी मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने तीखा हमला बोला है । “यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि वर्तमान दुर्ग जिले के विधायक और कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव खुद यादव समाज से आते हैं, और उन्हीं के विभाग से यह आदेश जारी हुआ है जिसमें गोवर्धन पूजा और मातर पर्व की छुट्टी गायब है। उन्हें इस त्यौहार का महत्व ही नहीं पता।”

“ऐसा लगता है जैसे कुछ लोग मंत्री बनते ही मदमस्त होकर घूम रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि वो छत्तीसगढ़ के भगवान बन गए हैं। यादव कुल को भूल गए हैं।”

“जो व्यक्ति सत्ता में आकर अपने समाज, अपने संस्कार और अपनी संस्कृति को ही भूल जाए, ऐसे शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से दूरी बनाना ही समाज बेहतर समझता है।”

रमेश यदु ने आगे कहा कि वास्तव में  पूर्व मंत्री  स्वर्गीय हेमचंद यादव,  पूर्व विधायक  स्वर्गीय लोकेंद्र यादव, पूर्व सांसद, वर्तमान महापौर मधुसूदन यादव जैसी छवि बना पाना गजेंद्र यादव के बस की बात नहीं है।” आज जैसे भी हो इसी भाजपा सरकार ने दुर्ग जिले के एक विश्वविद्यालय को हेमचंद यादव के  नाम दे दिया है । लेकिन यहाँ  शिक्षा मंत्री का फार्मूला ही अलग है सबका साथ  ख़ुद  का विकास ।

सीधे मुख्यमंत्री से मांग :-

रमेश यदु ने कहा कि अब हम गजेंद्र यादव से कोई उम्मीद नहीं रखते, हम सीधे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मांग करते हैं कि गोवर्धन पूजा और मातर पर्व की छुट्टी को केवल दुर्ग तक सीमित न रखकर पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए।

Related Articles

Back to top button