छत्तीसगढ़ में नर्सिंग संवर्ग का बड़ा विद्रोह…3 मेडिकल कॉलेज में काम ठप…18 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेटम…

रायपुर 6 अक्टूबर। प्रदेश में नर्सिंग ऑफिसर्स का आक्रोश अब सड़क पर दिखने लगा है। नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के बैनर तले राज्य के तीन बड़े मेडिकल कॉलेज – जगदलपुर, कांकेर और राजनांदगांव के नर्सिंग संवर्ग ने मंगलवार को चिकित्सालय परिसर में 2 घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर शासन को चेतावनी दे दी है।
कई बार शासन-प्रशासन को ज्ञापन :-
नर्सिंग संवर्ग लंबे समय से ग्रेड पे और वेतनमान विसंगति को दूर करने की मांग कर रहा है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि कई बार शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन आज तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। मजबूरन अब आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
आंदोलन को तेज करने का ऐलान :-
आंदोलन का अगला चरण –
1. 7 अक्टूबर को तीनों मेडिकल कॉलेजों में फिर से 2 घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
2. 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक नर्सिंग ऑफिसर्स द्वारा स्कूटी रैली निकाली जाएगी और मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्टर महोदय को सौंपा जाएगा।
3. मांग पूरी नहीं होने पर 18 नवंबर से प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन की होगी।
इस विरोध प्रदर्शन में तीनों मेडिकल कॉलेज के बड़ी संख्या में नर्सिंग ऑफिसर, स्टाफ नर्स शामिल रहे।
CM के नाम कलेक्टर को ज्ञापन :-
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर, कांकेर, राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले आज 2 घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन हुआ। ग्रेड पे और वेतनमान की मांग को लेकर नर्सिंग संवर्ग लामबंद है। 7 अक्टूबर को फिर विरोध, 8 अक्टूबर को स्कूटी रैली निकालकर CM के नाम कलेक्टर को ज्ञापन और 18 नवंबर से प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान।




