गर्ल्स हॉस्टल में विधानसभा समिति की दबिश…थाली, बिस्तर और सुरक्षा व्यवस्था की…एक-एक परत खंगाली.

रायपुर 2 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ विधानसभा की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण संबंधी समिति ने आज राजधानी स्थित छात्रावासों का स्थल निरीक्षण किया।
छात्रावास का निरीक्षण :-
पुन्नूलाल मोहले की अध्यक्षता में समिति ने शंकर नगर स्थित पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास तथा कालीबाड़ी स्थित पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया।
मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन :-
निरीक्षण के दौरान समिति ने छात्रावासों में उपलब्ध आवास, भोजन, सुरक्षा, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। समिति ने छात्राओं से सीधी चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
यह रहे उपस्थित :-
इस अवसर पर समिति के सदस्य चैतराम अटामी, रामकुमार यादव, शकुंतला सिंह पोर्ते, यशोदा निलाम्बर वर्मा, विशेष आमंत्रित सदस्य सुनील सोनी, पुरन्दर मिश्रा तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा उपस्थित थे।
.



