छत्तीसगढ़
तस्करी पर लगाम, हिंसा पर प्रहार…मानव तस्करी पर होगा बड़ा वार… 23 नवंबर को जुटेगा पूरा सिस्टम…

रायपुर, 20 नवंबर। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर 23 नवंबर को राजधानी में बड़ा आयोजन होने जा रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग एवं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ :-
कार्यशाला का विषय “मानव तस्करी एवं महिलाओं का घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, 2005” रखा गया है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल द्वारा किया जाएगा। वहीं समापन सत्र में मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कानूनों के प्रति जागरूकता :-
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मानव तस्करी की रोकथाम, महिलाओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण दिलाना और संबंधित कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर उनके प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूत करना है।
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने बताया कि इस प्रशिक्षण से मैदानी स्तर पर काम करने वाले अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कानून की बारीकियों की जानकारी मिलेगी, जिससे पीड़ित महिलाओं को समय पर न्याय मिल सकेगा




