छत्तीसगढ़

हॉर्न बजाना पड़ा भारी! युवक पर चाकू-रॉड से जानलेवा हमला… तीन गिरफ्तार

रायपुर, 09 सितंबर । पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में मामूली हॉर्न बजाने की बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि युवक पर चाकू और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गंभीर रूप से घायल :-

पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी रिषभ शर्मा का 8  सितंबर  की रात करीब 10 बजे कुमार उर्फ राजू बंछोर और उसके साथियों से हॉर्न बजाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने रिषभ शर्मा पर चाकू से वार किया और सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

3 लोगों को किया गिरफ्तार :-

सूचना मिलते ही थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और अपराध कायम कर पतासाजी शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया है। प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:-

1. कुमार बंछोर उर्फ राजू, उम्र 30 वर्ष, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी भाठागांव, रायपुर।

2. केवल बघेल, उम्र 20 वर्ष, निवासी बैरन बाजार, रायपुर।

3. अमन नायक, उम्र 21 वर्ष, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी भाठागांव, रायपुर।

Related Articles

Back to top button