छत्तीसगढ़

होटल शिमर्स में सजा फैशन का जलवा…नवप्रवेशित छात्रों का धमाकेदार स्वागत…

रायपुर 22  अक्टूबर  । मैट्स स्कूल ऑफ फैशन एंड इंटीरियर डिजाइनिंग, मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए होटल शिमर्स, रायपुर में भव्य एवं रंगारंग फ्रेशर्स पार्टी 2026 का आयोजन किया गया। रेड कार्पेट थीम पर आधारित इस समारोह में भारतीय परंपरा, आधुनिक फैशन और रचनात्मकता का खूबसूरत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए विद्यार्थियों का मैट्स परिवार में आत्मीय स्वागत करना था। समारोह की शुरुआत विभागाध्यक्ष श्रीमती परविंदर कौर के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि कॉलेज जीवन सीखने, नवाचार करने और अपनी प्रतिभा निखारने का महत्वपूर्ण अवसर है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. डॉ. के. पी. यादव, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. दीपिका ढांढ, डायरेक्टर जनरल श्री प्रियेश पगारिया तथा रजिस्ट्रार श्री गोकुलानंद पांडा ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

कुलपति प्रो. डॉ. के. पी. यादव ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने फैशन एवं इंटीरियर डिजाइन के विद्यार्थियों को डिजाइन रिसर्च, नए ट्रेंड्स और व्यावहारिक ज्ञान पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

रैंप वॉक और क्रिएटिव सवालों ने जीता दिल:-

रेड कार्पेट थीम पर विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक किया। सीनियर विद्यार्थियों ने फ्रेशर्स से रेड कार्पेट की अवधारणा, उसके इतिहास और सेलिब्रिटी स्टाइलिंग से जुड़े रोचक सवाल पूछे।

फैशन डिजाइनिंग के छात्रों से पूछा गया – “अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के लिए रेड कार्पेट आउटफिट डिजाइन करने का मौका मिले, तो आप कौन-सा लुक चुनेंगे?”

वहीं इंटीरियर डिजाइन के छात्रों से मजेदार सवाल पूछा गया – “अगर आपको अपने कमरे को सिर्फ ₹500 में फाइव-स्टार होटल जैसा डिजाइन करना हो तो आप क्या करेंगे?”

सीनियर-जूनियर इंटरैक्शन, डीजे डांस और लंच के साथ समारोह की रौनक और बढ़ गई।

कार्यक्रम के अंत में सम्मानित किया गया:-

Mr. Fresher – बिशाल अग्रवाल

Miss Fresher – हेमलता देवांगन

Miss Evening – आकांक्षा

Mr. Evening – आइजुल्का मार्विन

Miss Beautiful – दिशा अग्रवाल

Mr. Handsome – हितेश मेहर

Miss Best Dress – फिरदौस खान

Mr. Best Dress – पूरब देवांगन

Related Articles

Back to top button