करवाचौथ से पहले…महिलाओं के लिए बंपर तोहफा…गोल्ड नेकलेस से डायमंड रिंग तक…
चांद से भी हसीन दुल्हनों का जलवा, म्यूजिकल तंबोला में किस्मत का तड़का

रायपुर 22 अक्टूबर । सुहिणी सोच संस्था द्वारा करवाचौथ के अवसर पर ‘सुहाग का त्योहार – दुल्हन शो एवं म्यूजिकल तंबोला’ का भव्य आयोजन सोमवार, 26 अक्टूबर को दोपहर 3:30 से शाम 7:30 बजे तक वी.आई.पी. रोड स्थित Babylon International, में किया जाएगा।
चांद-सी दुल्हनों का शो, मस्ती, संस्कार, टैलेंट और श्रृंगार का अनूठा संगम इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगा।
मुख्य आकर्षण:-
• म्यूजिकल तंबोला: गोल्ड नेकलेस, गोल्ड रिंग, गोल्ड ईयररिंग, सिल्वर कॉइन
• दुल्हन शो: डायमंड रिंग, बेस्ट ज्वेलरी, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट दुल्हन, कॉन्फिडेंट दुल्हन, अट्रैक्टिव पर्सनालिटी
• दर्शकों के लिए: करवाचौथ क्वीन, बेस्ट ड्रेसअप, बेस्ट पार्टिसिपेशन, बेस्ट मेकअप
मनोरंजन के लिए सेलिब्रिटी एंकर शीलू शर्मा, मुंबई से म्यूजिकल तंबोला कलाकार राहुल इंगले और मिमिक्री आर्टिस्ट महेश भनुशाली मौजूद रहेंगे। सहयोगी – DTC JEWELS एवं अष्टविनायक रियल्टी।
शुरुआती 100 महिलाओं के लिए विशेष रिटर्न गिफ्ट और लकी ड्रॉ में गोल्ड रिंग जीतने का मौका।
संस्थापक मनीषा तारवानी एवं अध्यक्ष पल्लवी चिमनानी के मार्गदर्शन में आयोजन हो रहा है।




