छत्तीसगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बढ़ाई जाए सुरक्षा… मनोज सिंह ठाकुर ने कहा सरकार की गुंडागर्दी…

रायपुर l छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के पूर्व सदस्य अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ हुए अपमानजनक घटना,सुरक्षा में चुक एवं उपद्रव को भाजपा की साय सरकार की कमजोरी तथा विपक्ष के जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लेने का नतीजा बताया है, पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल को जेट + सुरक्षा है उसके बावजूद उनके साथ ऐसी घटना होना निंदनीय है तथा भाजपा की साय सरकार के लिए भी शर्मनाक होनी चाहिए साथ ही सिरसा दुर्ग भिलाई में शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों की पुलिस के द्वारा पिटाई कराया जाना, कहीं भी उचित और न्याय संगत नहीं है यह साय सरकार की सरकारी पुलिसिया गुंडागर्दी है l

पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक :-

आगे ठाकुर ने कहा है कि भाजपा की साय सरकार कानून को अपने इशारों पर नचा रही है तथा सत्ता के नशे में मदमस्त हो गई है जनता शीघ्र ही इन्हे जरूर सबक सिखाएगी साय सरकार को विपक्ष के सभी जन प्रतिनिधियों को पूरी सुरक्षा प्रदान करना चाहिए और जेट प्लस सुरक्षा प्राप्त पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तो कोई चुक होना ही नहीं चाहिए परंतु यह घटना बड़ी ही शर्मनाक व गंभीरता का विषय है l ठाकुर ने मांग किया है कि शीघ्र ही पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की सुरक्षा बढ़ाई जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जाए l

Related Articles

Back to top button