सावधान:- फर्जी जमीन दिखाकर उद्योगपतियों से करता है एग्रीमेंट… किशोर पटेल के खिलाफ…तत्कालीन पुलिस अधीक्षक से की थी शिकायत…

रायपुर l लाख नियम और कानून के बावजूद जमीन में फर्जीवाड़ा का काम धड़ल्ले से चल रहा है l जिसमें बड़े-बड़े उद्योगपति भी फसने लगे हैं l ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया l गोदावरी इस्पात के संचालक हनुमान प्रसाद अग्रवाल के साथ भी धोखाधड़ी की गई है l जिसकी शिकायत तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के समक्ष की गई थी l बताया गया है कि किशोर पटेल, पिता पदुमलाल पटेल जोकि रायगढ़ के निवासी है l वह वर्तमान में कमल विहार में निवासरत हैं l किशोर द्वारा वर्ष 2023 में ग्राम सिंघनपुर छलप तहसील जिला महासमुंद में 120 एकड़ खेत का सौदा 8 लाख रुपए एकड़ के हिसाब से तय हुआ था l जिसके एवज़ में 11 लख रुपए नगद किशोर पटेल को हनुमंत प्रसाद अग्रवाल द्वारा दिया गया था l शेष राशि पंजीयन के समय देने की बात तय हुई थी l लेकिन तय सीमा में पंजीयन नहीं हो पाया क्योंकि जमीन पूरी तरीके से फर्जी निकली ।
रजिस्ट्री के नाम पर करते रहें टाल मटोल:-
l बताया गया है कि किशोर पटेल नाम के व्यक्ति द्वारा हनुमंत प्रसाद अग्रवाल को उन किसानों की सूची दी गई जो 120 एकड़ के मालिक है और उन किसानों का एग्रीमेंट किशोर पटेल के साथ हो चुका है l जिसके आधार पर हनुमंत प्रसाद अग्रवाल ने किशोर पटेल के साथ उन जमीनों का सौदा किया और एग्रीमेंट की l फर्जीवाड़ा तब संज्ञान में आया जब किशोर पटेल पर रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाया गया तो उन्होंने टालमटोल करते हुए काफी दिनों तक हनुमान प्रसाद अग्रवाल को गुमराह करते रहे l इस बीच पैसे वापस करने की भी बात हुई तब उन्होंने चेक के माध्यम से रकम देने की बात किशोर पटेल ने हनुमान प्रसाद अग्रवाल से की और उन्होंने चेक भी दिया लेकिन वह भी बाउंस हो गया l
पति पत्नी के ख़िलाफ़ होगी कार्रवाई :-
किशोर पटेल ने अपने बचाव के लिए फिर अपने हथकंडे अपनाते हुए अपनी धर्मपत्नी भुनेश्वरी पटेल के नाम से 11 लाख का चेक 25 फरवरी 2025 को दिया गया l वो भी बाउंस हो गया l जिसकी शिकायत होने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के समक्ष की थी l सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है l मामला 420 की श्रेणी में आता है इसलिए संपूर्ण दस्तावेज की पूरी तरीके से जांच की जा रही है l जांच उपरांत पुलिस द्वारा संबंधित किशोर पटेल व उनकी पत्नी भुवनेश्वरी पटेल के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी




