Breaking News

अब हज पर जाना हुआ आसान…घर बैठे होगा सारा काम

 

रायपुर । प्रदेश सरकार ने हज यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। आज राजधानी रायपुर में प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री माननीय श्याम बिहारी जायसवाल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट www.chhattisgarhhaj.org का शुभारंभ किया। इस वेबसाइट के शुरू होने से अब हज यात्रियों को हज से जुड़ी हर जानकारी एक क्लिक पर मिलेगी।

इस वेबसाइट की खास बातें  :-

1.  हज यात्रा से संबंधित समस्त जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी

2.  त्वरित सूचना और अपडेट मिलेंगे

3.  हज यात्रा के दस्तावेज अब घर बैठे ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे

इस नई सुविधा से हज यात्रियों को अब बार-बार रायपुर मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

इस शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन श्री मिर्ज़ा एजाज़ बेग (राज्य मंत्री दर्जा), हज कमेटी सदस्य मौलाना अमीर बेग, कार्यपालन अधिकारी/ सचिव डॉ. खुशबू उस्मान सहित हज कमेटी के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार हज यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध  है ।

Related Articles

Back to top button