Breaking News

मैट्स यूनिवर्सिटी में…राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस-2026 एवं ‘लाइब्रेरी ऑन व्हील्स’ का शुभारंभ…

रायपुर । मैट्स यूनिवर्सिटी के मैट्स स्कूल ऑफ़ लाइब्रेरी साइंस द्वारा राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस-2026 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

आयोजन का उद्देश्य :-

पद्मश्री डॉ. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 12 अगस्त को राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में LIS क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन भी किया गया।

अध्यक्षता एवं अतिथि :-

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रमुख डॉ. कल्पना चंद्राकर ने की। महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया एवं कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य आकर्षण :-

इस अवसर पर डॉ. रंगनाथन के जीवन एवं पुस्तकालय विज्ञान में उनके योगदान पर व्याख्यान प्रस्तुत किए गए।

नवीन पहल: लाइब्रेरी ऑन व्हील्स :-

केंद्रीय पुस्तकालय के सहयोग से ‘लाइब्रेरी ऑन व्हील्स’ पहल का शुभारंभ MATS यूनिवर्सिटी परिसर से किया गया।

यात्रा मार्ग :-

यह यात्रा MATS परिसर से शुरू होकर पद्मश्री डॉ. महादेव प्रसाद पांडे (नालंदा) परिसर, NIT रायपुर तथा पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय स्थित पं. सुंदरलाल शर्मा पुस्तकालय तक पहुँची। सभी स्थानों पर इसका उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।

प्रबंधन की सराहना :-

कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलपति प्रो. के. पी. यादव, प्रो-वाइस-चांसलर डॉ. दीपिका धांध एवं रजिस्ट्रार श्री गोकुलानंद पंडा ने पहल की सराहना की।

आयोजन में योगदान ;-

आयोजन सचिव डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. साहित्यांजलि चंद्र, डॉ. हर्षा एम. पाटिल, श्री संजय शाहजीत, सुश्री ओमलता साहू तथा सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष श्री शशिकांत कोसरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button