छत्तीसगढ़

अब सिर्फ ‘गुड मॉर्निंग’ नहीं…जागरूक मॉर्निंग’ होगी…रायपुर की सुबह…

रायपुर, 04 नवंबर । नागरिकों की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने एक अनोखी पहल शुरू की है। अब राजधानी के लोगों की सुबह सिर्फ सुप्रभात से नहीं, बल्कि सुरक्षा और सतर्कता के संदेश के साथ होगी।

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आज ‘गुड मॉर्निंग रायपुर’ नामक दैनिक सुप्रभात संदेश श्रृंखला का शुभारंभ किया गया।

इस अभियान के तहत प्रतिदिन सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स – फेसबुक, एक्स/ट्विटर, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से एक छोटा, व्यावहारिक और जागरूकता से भरा संदेश आम जनता तक पहुंचाया जाएगा।

फोकस 5 बातों पर रहेगा:-

1. दैनिक जागरूकता संदेश: हर दिन एक नया, काम का संदेश।

2. साइबर सुरक्षा: बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड, OTP फ्रॉड, फर्जी लिंक और फेक प्रोफाइल से बचने के ठोस टिप्स।

3. यातायात एवं सड़क सुरक्षा: हेलमेट, सीटबेल्ट, ओवर-स्पीडिंग और यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरणा।

4. संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा: महिला, वरिष्ठ नागरिक और बच्चों की सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और आपातकालीन सहायता की जानकारी।

5. सजग नागरिक नेटवर्क: किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित करना।

पुलिस कमिश्नर का संदेश :-

“एक सुरक्षित और अपराधमुक्त समाज के निर्माण के लिए पुलिस और नागरिकों का तालमेल सबसे महत्वपूर्ण है। ‘गुड मॉर्निंग रायपुर’ पहल के माध्यम से हमारा प्रयास है कि हर नागरिक सतर्क रहे और अपने दैनिक जीवन में सुरक्षा उपायों को स्वाभाविक रूप से अपनाए। सजग नागरिक ही एक सुरक्षित रायपुर की नींव हैं।”

पुलिस कमिश्नरेट ने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों और मीडिया से अपील की है कि इस जन-हितैषी अभियान से जुड़ें और इन संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक साझा कर शहर को सुरक्षित बनाने में सहयोग करे

Related Articles

Back to top button