छत्तीसगढ़

अपेक्स बैंक में सत्ता का नया समीकरण… शिव नारायण पाण्डेय की हुई एंट्री…

रायपुर नवंबर ।  छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, (अपेक्स बैंक) के संचालन को लेकर बड़ा आदेश जारी हुआ है। आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ ने बोर्ड की शक्तियों के प्रयोग के लिए दो सदस्यीय अशासकीय कमेटी का गठन कर दिया है।

जारी आदेश अनुसार केदार नाथ गुप्ता को अध्यक्ष और शिव नारायण पाण्डेय को उपाध्यक्ष नामांकित किया गया है। यह कमेटी आगामी आदेश तक बोर्ड की समस्त शक्तियों का प्रयोग करेगी।

आदेश में उल्लेख है कि पूर्व में कार्यालयीन आदेश दिनांक 21/05/2025 द्वारा केदार नाथ गुप्ता को अकेले बोर्ड की शक्तियों के प्रयोग के लिए प्राधिकृत किया गया था। 

छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी अधिनियम 1960 की धारा 49(8) और नियम 1962 के नियम 43-ख के उपनियम (3) के तहत गठित छानबीन समिति की बैठक 02/11/2026 को हुई।

इसी बैठक में अशासकीय व्यक्ति के रूप में शिव नारायण पाण्डेय, निवासी शिव मंदिर वार्ड, जगदलपुर को सदस्य के रूप में नामांकित करने की अनुशंसा की गई थी। इसी अनुशंसा के आधार पर पूर्व आदेश में संशोधन कर नई कमेटी बनाई गई है।

Related Articles

Back to top button