नाबालिगों की रफ्तार पर ब्रेक… ओवरलोड ऑटो पर वार…ट्रैफिक पुलिस एक्शन में…

रायपुर । पुलिस कमिश्नरेट स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर फुल एक्शन मोड में है।
डीसीपी यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में आज गुजराती पब्लिक स्कूल, देवेन्द्र नगर और द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल, न्यू राजेन्द्र नगर के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान दो बड़ी लापरवाही :-
1. नाबालिग बच्चे खुद बाइक/स्कूटी चलाकर स्कूल आते-जाते मिले
2. कई ऑटो चालक क्षमता से 2-3 गुना ज्यादा स्कूली बच्चों को ठूंस-ठूंस कर ले जा रहे थे
दोनों मामलों में कार्रवाई की गई :-
पुलिस टीम ने दोनों स्कूलों के प्राचार्यों से मुलाकात कर सख्त निर्देश दिए हैं कि पालकों और बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। वहीं पकड़े गए पालकों और ऑटो चालकों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया कि दोबारा नियम तोड़ा तो और सख्त कार्रवाई होगी।
ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियम तोड़ने वालों पर ये कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।




