3100 में किसानों को ठग रही साय सरकार…. हजारों किसान धान बेचने से वंचित हो जाएंगे:- विनोद चंद्राकर

महासमुंद 28 अक्टूबर । पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने साय कैबिनेट के धान खरीदी निर्णय पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने कहा “ये निर्णय किसान हितैषी नहीं, पूरी तरह किसान विरोधी है। पिछले 3 साल से सरकार एक ही दाम 3100 रु पर किसानों को ठग रही है।”
तीन बड़े सवाल सरकार से:-
1. MSP बढ़ी तो दाम क्यों नहीं?
केंद्र ने 3 साल में MSP में 380 रु की बढ़ोतरी की है, तो छत्तीसगढ़ में किसानों को कम से कम 3500 रु/क्विंटल मिलना चाहिए था, पर सरकार फिर वही पुराना 3100 रु दे रही है।
2. एग्रीस्टेक में फंसेगा किसान!
हजारों किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन नहीं हुआ है। उनके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं। ऐसे में वो धान कैसे बेचेंगे?
3. DCS सर्वे में भारी गड़बड़ी
खसरा-रकबा में गड़बड़ी से गांव-गांव में विवाद होगा। त्रुटि सुधार में ही पूरा सीजन निकल जाएगा और किसान धान नहीं बेच पाएगा।
सरकार 27.50 लाख किसानों से 15 नवंबर से 21 क्विंटल/एकड़ खरीदी और 360 नए केंद्र खोलने का ढिंढोरा पीट रही है, लेकिन जब रकबा ही गलत दर्ज होगा तो किसान केंद्र तक कैसे पहुंचेगा?
यह वाहवाही लूटने वाला फैसला है, किसान हितैषी होने का ढोंग है।



