दिल्ली में गूंजा छत्तीसगढ़ का मुद्दा…एक भी हाजी नहीं छूटेगा …मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने की रिजीजू से मुलाकात

रायपुर, 10 सितंबर I केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजीजू से आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन (राज्य मंत्री दर्जा) मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने सौजन्य भेंट की।
इस दौरान बेग ने मंत्री को हज 2026 के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और इस साल हाजियों के लिए की गई व्यवस्थाओं के लिए आभार जताया।
सुविधाओं पर चर्चा :-
श्री बेग ने बताया कि हज यात्रियों की सुविधा के लिए हज कमेटी कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन के लिए अलग काउंटर लगाया गया था, जहाँ बड़ी संख्या में आवेदन आए। साथ ही लोगों को अधिक जानकारी देने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी की नई वेबसाइट भी शुरू की गई है।
प्रभुख मांग :-
बेग ने केंद्रीय मंत्री से हज 2027 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की समस्त प्रतीक्षा सूची (Waiting List) को कन्फर्म करने की प्रमुखता से मांग रखी। इस पर माननीय मंत्री जी ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।
रिकॉर्ड आवेदन :-
बेग ने बताया कि इस बार पिछले सभी वर्षों की तुलना में हज 2027 के लिए सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से अधिकांश कन्फर्म भी हो चुके हैं। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं से हज यात्रियों में भारी उत्साह है।
इस भेंट के दौरान राज्य हज कमेटी के सदस्य मौलाना अमीर बेग भी उपस्थित रहे



