सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सेवा का सैलाब… 17 सितंबर से बदलेगी तस्वीर..: जिले के कोने-कोने में…जलेगा सेवा संकल्प का दीया…

रायपुर, 10 सितंबर l विकसित भारत-2047 के महासंकल्प से अब सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला भी सीधे जुड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के बेमिसाल जनसेवा काल के प्रति आभार और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए 17 सितंबर से शुरू हो रहे राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं।
तैयारियों की समीक्षा बैठक :-
राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने आज कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को इसे केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-आंदोलन बनाने का मंत्र दिया। बैठक में मंत्री वर्मा ने साफ कहा – “यह अभियान सिर्फ जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहेगा। यह जनपद, तहसील, नगर पंचायत से लेकर सुदूर ग्राम पंचायत तक पहुंचेगा। इसमें युवा, महिला, स्वयं सहायता समूह और वरिष्ठ नागरिक – समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।”
17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा का महायज्ञ :-
यह राष्ट्रव्यापी अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे एक महीने चलेगा। कलेक्टर पदमनी भोई ने बताया कि जिला प्रशासन ने तिथिवार कार्यक्रमों की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है।
महीने भर क्या-क्या होगा खास?
आशीर्वाद का दीया – 17 सितंबर शाम – जिले के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर दीया जलाकर अभियान की शुरुआत होगी।
25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत – 17 सितंबर से 7 अक्टूबर – सभी सरकारी और निजी स्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता होगी।
आंगन का उत्सव – 25 सितंबर से 7 अक्टूबर – सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण और महिला-बाल विकास योजनाओं पर जागरूकता और उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सम्मान।
सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार – विकासखंड और विधानसभा स्तर पर विशेष शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
कहानी बदलाव की और नमो सेवा गाथा – योजनाओं से बदली जिंदगियों की प्रेरक कहानियों का संकलन और नुक्कड़ नाटकों से प्रचार।
सेवा मेरा योगदान व सेवा ज्योति यात्रा – नदियों, घाटों की सफाई और पूरे जिले में जन-भागीदारी यात्रा।
यह रहे शामिल :-
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ, पूर्व विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे



