पीड़ित महिलाओं को मिलेगा न्याय…अध्यक्ष ममता साहू खुद सुनेंगी फ़रियाद…आयोग के सभी सदस्य रहेंगे मौजूद…

रायपुर, 27 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ की पीड़ित महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा 28 और 29 अक्टूबर को राजधानी में विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है।
आयोग की अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू के नेतृत्व में यह जनसुनवाई होगी, जिसमें आयोग के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। दो दिनों तक चलने वाली इस जनसुनवाई में महिलाओं से जुड़े लंबित और नए प्रकरणों की गंभीरता से सुनवाई की जाएगी।
भटकना न पड़े :-
आयोग ने बताया कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को अपनी बात सीधे आयोग के समक्ष रखने का मंच देना है, ताकि उन्हें भटकना न पड़े और त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जा सके। घरेलू हिंसा, प्रताड़ना, दहेज उत्पीड़न और अन्य महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों पर विशेष फोकस रहेगा।
आयोग ने प्रदेश की महिलाओं से अपील की है कि जिनके मामले लंबित हैं या जो अपनी समस्या आयोग तक पहुंचाना चाहती हैं, वे निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है



