छत्तीसगढ़

सशक्त मातृशक्ति से ही गढ़ेगा विकसित छत्तीसगढ़… मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा…बच्चों की थाली, हम सबकी जिम्मेदारी…

रायपुर 24 सितंबर ।  महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से ही विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा। सेवा संकल्प अभियान इसी सोच को घर-घर पहुंचाने का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे स्व-सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। 

मंत्री ने बताया कि 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रदेश में ‘आँगन मिलन’ कार्यक्रम होगा। ‘हमारी आँगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ और ‘बच्चों की थाली, हम सबकी जिम्मेदारी’ के संदेश से पोषण और सुरक्षित बचपन को लेकर समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button