छत्तीसगढ़

बस्तर CMHO पर बड़ा बवाल…3.48 करोड़ का घोटाला…कुर्सी बरकरार…स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने की बर्खास्तगी और FIR की मांग…

रायपुर। जांच में दोषी पाए गए बस्तर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की मांग उठी है। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव को पत्र लिखकर डॉ. बसाक को सेवा से बर्खास्त करने और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।

संघ के प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा और महासचिव डॉ. शुभत सिंह ठाकुर के हस्ताक्षर से जारी पत्र में गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पत्र में क्या आरोप हैं?

संघ ने अपने पत्र में लिखा है कि –

348 लाख का घोटाला: डॉ. संजय बसाक जब दंतेवाड़ा CMHO थे, तब उन्होंने बिना कलेक्टर के अनुमोदन के 348 लाख रुपए सिविल सर्जन को हस्तांतरित कर दिया और कोटेशन के माध्यम से उक्त राशि को खर्च करा दिया। इस मामले में शासन स्तर पर गठित जांच टीम ने उन्हें दोषी पाया था, इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई लंबित है।

स्थानांतरण नीति का उल्लंघन:-

बस्तर CMHO रहते हुए डॉ. बसाक ने स्थानांतरण नीति 2025 का उल्लंघन करते हुए राज्य एवं संभाग संवर्ग के 48 कर्मचारियों का स्थानांतरण जिले के अंदर ही कर दिया। आयुक्त सह संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, छ.ग. ने इस स्थानांतरण को निरस्त करने का प्रस्ताव सचिव कार्यालय को भेजा है।

वर्तमान में भी अनियमितता:-

पत्र में आरोप है कि वर्तमान में भी बस्तर CMHO रहते हुए उनके द्वारा सभी शासकीय कार्यों में घोटाले किए जा रहे हैं, चाहे वह खरीदी हो या संलग्नीकरण/वेतन का कार्य हो। यहां तक कि जिला अस्पताल में स्टॉफ नर्सों की ड्यूटी लगाने का काम भी उनके द्वारा स्वयं किया जाता है।

संघ की मांग:-

स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ ने कहा है कि ऐसे जांच में दोषी पाए गए भ्रष्ट CMHO के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। संघ ने सचिव से निवेदन किया है कि डॉ. संजय बसाक को तत्काल सेवा से बर्खास्त करते हुए उनके खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराने हेतु आदेश जारी किया जाए।

Related Articles

Back to top button