छत्तीसगढ़

नॉर्थ जोन में पुलिस का बड़ा एक्शन…त्योहारी सीजन से पहले 79 बदमाशों पर शिकंजा…

रायपुर, 13 सितंबर ।  त्योहारी सीजन और गणेश उत्सव से पहले रायपुर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए गए सप्ताह भर के विशेष अभियान में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने 7 सितंबर से 13 सितंबर तक चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में कुल 79 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की है।

अभियान की बड़ी बातें :-

1. चाकूबाजों पर वार – 7 आरोपी आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार

अवैध रूप से चाकू और धारदार हथियार लेकर घूमने वाले 7 आरोपियों को पकड़ा गया।

  थाना उरला – 03 आरोपी

  थाना खम्हारडीह – 02 आरोपी

  थाना गुढ़ियारी – 01 आरोपी

  थाना पंडरी – 01 आरोपी

सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेजा गया।

2. असामाजिक तत्वों पर शिकंजा – 71 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

त्योहारों में खलल डालने वाले और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त 71 व्यक्तियों पर धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई की गई।

  गुढ़ियारी – 21

  उरला – 15

  खमतराई – 15

  पंडरी – 11

  खम्हारडीह – 09

3. अवैध शराब पर प्रहार

थाना उरला पुलिस ने अवैध शराब का संग्रहण और बिक्री करने वाले 01 आरोपी पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।

नॉर्थ जोन पुलिस ने साफ कहा है कि – सार्वजनिक स्थानों पर चाकू-हथियार लेकर घूमने वालों, अवैध शराब बेचने वालों और शांति भंग करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। त्योहारी सीजन तक यह सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button