छत्तीसगढ़

ग्रामीण पुलिस का प्रहार ….सुपरवाइजर-सेल्समैन ही कर रहे थे ब्लैक… 16 हजार की शराब…8 लाख की कार जब्त…7 तस्कर सलाखों के पीछे…

रायपुर। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आरंग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक माना के निर्देश पर थाना प्रभारी आरंग निरीक्षक नरेश साहू के नेतृत्व में सउनि अनिल चंद्रवंशी, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सुरेश बंधन, आरक्षक नियाज खान, सैनिक दुर्गेश चंद्राकर की टीम गश्त पर थी।

14 सितंबर  को मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की अर्टिगा कार क्रमांक CG 04 QB 5200 में ग्राम गुल्लू शराब भट्ठी से भारी मात्रा में शराब भरकर ग्राम रानीसागर की ओर अवैध बिक्री के लिए ले जाई जा रही है।

मंदिर के पास घेराबंदी ;-

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम ने ग्राम रानीसागर हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर कार को रोका। कार में चालक सहित 6 लोग सवार थे। तलाशी में कार से 160 नग पाव देशी मसाला शराब, कुल 28.800 बल्क लीटर, कीमत 16,000 रुपये बरामद हुई।

जप्त की गई :-

पूछताछ में आरोपियों ने अवैध बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया। परिवहन में प्रयुक्त अर्टिगा कार कीमत करीब 8 लाख रुपये सहित कुल 8,16,000 रूपये की मशरूका जप्त की गई है। सभी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी :-

1.  उबारन दास पुरेना (34) निवासी गुल्लू – ग्राम गुल्लू शराब दुकान का सुपरवाइजर

2.  सुरेश बांधे (36) निवासी परसवानी – गुल्लू शराब दुकान का मल्टी वर्कर

3.  तिरीत राम बांधे (45) निवासी परसवानी – ग्राम अमोदी में शिक्षक

4.  भरत रात्रे (38) निवासी परसवानी – वाहन चालक

5.  दिलीप कुमार कुर्रे (50) निवासी अमोदी

6.  भागवत बारले (38) निवासी अमोदी

7.  राजेश काटले (31) निवासी कोडापार – गुल्लू शराब दुकान का सेल्समेन

कौन-कौन शामिल :-

थाना प्रभारी नरेश साहू ने बताया कि सरकारी शराब दुकान के कर्मचारी ही शासन को चूना लगाकर अवैध तस्करी कर रहे थे। इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है, इसकी जांच जारी है

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button