Breaking Newsछत्तीसगढ़

बदले जाएंगे कई जिलों के कलेक्टर- एसपी…नगरीय प्रशासन के अफसर भी होंगे प्रभावित…

रायपुर।  मंगलवार 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम देशभर में आ जाएंगे l वही प्रशासनिक कसावट और योजनाओं को प्रदेश भर बेहतर क्रियान्वन करने के लिए सरकार प्रशासनिक फेर बदल करने वाली है l जिसके चलते कई जिलों के कलेक्टर और एसपी इधर से उधर किए जाएंगे l इसमें  जिला पंचायतों के सीईओ और नगर निगमों के कमिश्नर भी शामिल है l प्रशासनिक सूत्रों की माने तो सूची भी लगभग तैयार हो चुकी है l सिर्फ मुहर लगना बाकी है l

ऋतु सेन की हुई :-

आईएएस ऋतु सेन सेंट्रल डेपुटेशन से छत्तीसगढ़ लौट आई हैं।  31 मई को मंत्रालय में  ज्वाईनिंग दी है। बताया जा रहा  है कि, आगामी फेरबदल मे मंत्रालय की भी सूची निकलेगी। जिसमें आईएएस ऋतु सेन को भी पोस्टिंग दी जाएगी। वही अनुसूचित जाति जनजाति आदिम जाति कल्याण विभाग के सचिव नरेंद्र दुग्गा को भी बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है l

बदले जाएंगे कलेक्टर और एसपी:-

तत्कालीन सरकार में पदस्थ   कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों का पिछली सूची में नंबर नहीं लग पाया था। उनमें से अधिकांश को सरकार इस बार बदल सकती है। यहां तक कि, जिन कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के खिलाफ संगठन के नेताओं की भी शिकायतें हैं। उनमें से भी कुछ को बदला जाएगा।  नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते  नगर निगमों के आयुक्त भी बदले जाएंगे तो जिला पंचायत के दो-चार सीईओ को भी बदला जा सकता है।

 सूची तैयार :-

आईएएस और आईपीएस के ट्रांसफर की सूची  तैयार की जा रही है। सी एम सचिवालय में अफसर किसे  जिले में किसे कलेक्टर और एसपी बनाना है और किस कलेक्टर, एसपी को बदलना है। इस पर विचार विमर्श किया जा रहा है। जबकि विभाग के सूत्रों की माने तो सूची पूरी तरह से तैयार हो चुकी है l चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को यह सूची दिखाया जाएगा। जिस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री का होगा l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button