Breaking News

एलडीबी अधिकारी – कर्मचारी एकता ज़िंदाबाद…गिरफ्त में केदार गुप्ता…

रायपुर l कर्मचारी एकता जिंदाबाद जी हां सरकार से अगर अपनी मांग मनवानी हो तो अधिकारी -कर्मचारी संगठन इसी प्रकार नारे लगाकर सरकार को जगाने का प्रयास करती है । लेकिन अपेक्स बैंक में एक नारा लग रहा है एलडीबी एकता जिंदाबाद और इनको संरक्षण दे रहे हैं अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदार गुप्ता l तत्कालीन सरकार में भी इस एलडीबी अधिकारी ने जमकर लूट खसोट मचाई थी l यही हाल केदार गुप्ता के कार्यकाल में भी दिखने लगा है l सूत्र बता रहे हैं कि केदार को भी अब कुबेर का चढ़वा चढ़ने लगा है l जिसके चलते एलडीबी अधिकारी अभिषेक तिवारी केदार गुप्ता की मजबूरी बन चुके हैं l वही इस बात को लेकर अपेक्स बैंक के अधिकारी -कर्मचारी यूनियन भी केदार गुप्ता के इस रवैया से काफी नाखुश नजर आ रहे हैं मामला तब तुल पकड़ लिया जब शारदा चौक के ब्रांच मैनेजर को हटाकर एक एलडीबी महिला अधिकारी को ब्रांच का प्रभार दे दिया गया l सूत्र ने यह भी बताया कि वह जिस ब्रांच मैनेजर का ट्रांसफर कर दिया गया है वह एक मोटा चढ़ावा एलडीबी अधिकारी को देकर ही राजधानी में अपनी पोस्टिंग करवाई थी l जिसे महज डेढ़ साल में ही हटा दिया गया l क्योंकि केदार के साथ-साथ अपना भी लाभ देखना है lयूनियन के सूत्र ने यह भी बताया कि एलडी बी अधिकारी अब अपनी मनमानी पर उतर आया है उसका सबसे बड़ा कारण यह है कि केदार गुप्ता अब उनके ऊपर आश्रित हो चुके हैं l क्योंकि मामला लेनदेन पर शुरू हो चुका है l यूनियन के अधिकारी- कर्मचारियों की एक गुप्त बैठक निजी होटल में हो चुकी है l जिसमें एक रणनीति तय की गई है l मुख्यमंत्री को केदार गुप्ता के खिलाफ एक लिखित शिकायत के रूप में ज्ञापन दिया जाएगा l जिसमें यह उल्लेख किया जाएगा कि कैसे एक एलडीबी भी अधिकारी बैंक के अध्यक्ष को गुमराह कर रहे हैं l प्रदेश में अपेक्स बैंक सहकारिता के क्षेत्र में एक बड़ा बैंक है जिसका सीधा सरकार से जुड़ाव होता है l बैंक को कैसे मजबूती प्रदान करें,योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वन, अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं का नीदान कैसे हो जैसे विषय परविचार विमर्श करने की बजाय वसूली अभियान में लग गए हैं l जैसे बिंदुओं पर ज्ञापन दिया जाएगा l जशपुर क्षेत्र के अधिकारी ने तो यहां तक कह दिया है कि इस्तीफा ही क्यों ना देना पड़ जाए लेकिन अब इस एलडीबी अधिकारी की हम चलने नहीं देंगे l यूनियन की बैठक के दौरान एक सुलझे हुए पदाधिकारी ने अपनी बात रखते हुए अन्य पदाधिकारियो से कहा की मुख्यमंत्री को ज्ञापन देना इस्तीफा देना यह कोई हल नहीं है इससे बैंक की छवि और धूमिल होगी अध्यक्ष जन प्रतिनिधि है उनके दामन पर दाग लगाना भी अच्छा नहीं होगा इसलिए उन्हें अवगत कराने की आवश्यकता होगी की क्या सही और क्या गलत है l उस पदाधिकारी की बात को सदस्यों ने गंभीरता से सुनते हुए उनसे कहा कि आप ही अध्यक्ष से बात कर कोई ठोस निर्णय निकाले l सूत्र ने बताया कि केदार गुप्ता के अध्यक्ष बनने से अपेक्स बैंक के उन अधिकारी कर्मचारियों में काफी खुशी की लहर थी जो बीजेपी समर्थीत है उन्हे लगा था कि कोई तेज त रार अध्यक्ष अब इनको सबक सिखाएंगे l लेकिन जिस प्रकार से वसूली ट्रांसफर, पोस्टिंग भय का माहौल बनाया जा रहा है l वह ठीक नहीं है l भाजपा के महावीर सिंह राठौड़ के कार्यकाल को याद करते हुए एक अधिकारी ने बताया की कैसे उनका कार्यकाल सफलतापूर्वक चला उस दौरान कई लोगों की नौकरी लगाई,लोन वितरण किया गया, सहकारिता क्षेत्र को कैसे मजबूत किया जाए विषयों पर निर्णय लिया गयाl जिन लोगों को नौकरी दिलाई गई वो आज ऊंचे पदों पर बैठे हैं बात जब महावीर सिंह राठौर की निकली तो उन्होंने बताया कि उनके जो सलाहकार थे वह सभी अधिकारी- कर्मचारी,भाजपा के कार्यकर्ता, मीडिया,पार्टी के कार्यक्रमों के साथ साथ अध्यक्ष को मैनेज करना जानते थे l हालांकि उन्होंने उस सलाहकार का नाम तो नहीं बताया लेकिन यह जरूर बताया कि महावीर सिंह राठौर के दामन पर दाग नहीं लगने दिया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button