Breaking News

सवर्ण समाज यूजीसी काला कानून के विरोध में… राजपूत क्षत्रिय महासभा भवन में मीटिंग संपन्न….

रायपुर एल सवर्ण समाज की यूजीसी काला कानून के विरोध में राजपूत क्षत्रिय महासभा भवन में मीटिंग संपन्न हुई। मीटिंग में सवर्ण समाज के प्रमुख जन उपस्थित हुए । जिसमें यूजीसी काला कानून जो कि समाज में असमानता ला रहा। छात्र छात्राओं पर अविश्वास फैला रहा।सवर्ण वर्गों के साथ भेदभाव को बढ़ावा देना, शिक्षा के अधिकार से वंचित करना, झूठे मामले को बढ़ावा देकर एकतरफा कार्यवाही को बढ़ावा देना, जैसे कानून सवर्ण वर्ग के छात्र छात्राओं के साथ अन्याय जैसे काला कानून केंद्र सरकार तत्काल वापस ले जिसमें की श्री मोरध्वज सिंह बैंस , श्री अमृत लाल , अरविन्द महराज पंकज पांडे , शशि व्यास, सीताराम राजपूत ,रंजना सिंह ठाकुर, ,राम प्रकाश तिवारी, वीरेन्द्र कुमार चौबे, देवांश तिवारी, मनीष शर्मा, अजय सिंह राजपूत, श्रवण शर्मा, राजेंद्र सिंह क्षत्रिय, प्रवीण कुमार अग्रवाल, विमल कुमार ओझा , रीना राजपूत , डॉ अजय त्रिपाठी एवं अन्य अपने विचार रख उपस्थित हुए। चर्चा में डॉ अजय त्रिपाठी ने बताया कि ईडब्ल्यूएस बिल 2019 को केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया था। जिसमें सवर्ण समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10% का लाभ दिया जाए। जो छ ग प्रदेश सरकार सवर्ण वर्ग को आज तक लाभ से वंचित रखा। इसके लिए पुनः राष्ट्रपति जी एवं प्रधान मंत्रीजी एवं छः ग़ प्रदेश के राज्यपाल रमण डेका जी , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को लेटर देकर तत्काल स्वर्ण हित में न्याय की माँग की जाएगी। काला कानून का विरोध करते हुए। रीना राजपूत ने बताया की जल्द अगर प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को लाभ नहीं देती तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन की तैयारी सवर्ण समाज करेगा। जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा।

Related Articles

Back to top button