Breaking News

स्वर्ण समन्वय समाज की बैठक संपन… यूजीसी कानून में संशोधन एवं ईडब्ल्एस छत्तीसगढ़ में लागू करने की मांग…

रायपुर l सवर्ण समन्वय समाज की यूजीसी कानून में संशोधन एवं ईडब्लूएस छग प्रदेश में लागू करने नीलकंठ सेवा संस्था में मीटिंग सम्पन्न हुई।

मीटिंग में सवर्ण समन्वय समाज के प्रमुख जन उपस्थित हुए। जिसमें समाज प्रमुख प्रमुख प्रमोद गौतम ने बताया की यूजीसी काला कानून सवर्ण वर्ग के लिए घातक है एवं समाज में असमानता फैलाने वाला जहर हैं। इस प्रकार के जहरीले कानून को सरकार को वापस लेना होगा। इसी बीच संस्था के प्रमुख पंडित नीलकंठ त्रिपाठी महाराज ने बताया कि छ ग प्रदेश में ईडब्लूएस 10% आरक्षण तत्काल लागू करे। सरकार की सवर्ण विरोधी नीति का हम पूर्ण जोर विरोध करते है। आज की मीटिंग में रोहणी मिश्रा, करुणा पांडेय, रामप्रकाश, अमृतलाल, हरीश कपूर, अमित महाराज, स्वेत कला, पंडित अरविंद कुमार, मोरध्वज सिंह बैंस, दशरथ शुक्ला, अन्य समाज प्रमुख उपस्थित रहे। अंत में समाजसेवी डॉक्टर अजय त्रिपाठी ने बताया की मीटिंग में निर्णय अनुसार 17 मार्च को राज्यपाल को राष्ट्रपति एवं प्रधान मंत्री के नाम पत्र देकर यूजीसी कानून संशोधन एवं ईडब्लूएस छ ग में लागू करने निवेदन पत्र प्रेषित किया जाएगा। तत्पश्चात सरकार अगर सवर्ण समन्वय समाज के हित में उचित निर्णय नहीं लेती तो सवर्ण समाज नीति अनुसार प्रदेश स्तरीय आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

Related Articles

Back to top button