Breaking News

हज 2027: राज्य हज निरीक्षक के लिए… ऑनलाइन आवेदन शुरू… 27 अगस्त अंतिम तिथि…

रायपुर, 13 अगस्त। हज 2027 में हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों की सहायता के लिए राज्य हज निरीक्षक (स्टेट हज इंस्पेक्टर) के पद हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

मुंबई द्वारा जारी सर्कुलर  :-

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमेन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई द्वारा जारी सर्कुलर क्रमांक 07 के अनुसार यह आवेदन मंगाए गए हैं।

आधिकारिक वेबसाइट :-

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 13 अगस्त 2026 से 27 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राज्य हज निरीक्षक हेतु निर्धारित अहर्ता, आयु सीमा एवं नियमावली का संपूर्ण विवरण हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर सर्कुलर 07 में उपलब्ध है।

अधिक जानकारी के लिए कार्यालय, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, मुखर्जी बाड़ा, बैरन बाजार, के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button