Breaking News

नदियों के संरक्षण हेतु…. खारुन अध्ययन यात्रा का शुभारंभ…

रायपुर l  नदियों के संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से  छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा खारुन नदी अध्ययन यात्रा का शुभारंभ 14 मार्च को  महादेव घाट से किया गया। इस अवसर पर नदी संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए स्वच्छता एवं जनजागरण अभियान भी चलाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे खारुन नदी तट पर स्वच्छता अभियान के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान प्रतिभागियों को नदियों के महत्व, उनके संरक्षण की आवश्यकता तथा वर्तमान समय में नदियों के सामने उपस्थित चुनौतियों के बारे में जानकारी दी गई।

विकासार्थ विद्यार्थी के राष्ट्रीय सह-संयोजक श्री इंदीवर शुक्ला ने बताया कि इस खारुन अध्ययन यात्रा के माध्यम से नदी की वर्तमान स्थिति का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नदी में बढ़ते प्रदूषण, जल स्रोतों की स्थिति, आसपास के पर्यावरणीय प्रभाव तथा स्थानीय समुदाय की भूमिका का भी अध्ययन किया जाएगा। इस अध्ययन के आधार पर भविष्य में नदी संरक्षण के लिए ठोस सुझाव प्रस्तुत किए जाएंगे तथा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह मंत्री श्री प्रथम राव फूटाने ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस अध्ययन यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं समाज को नदियों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर संवाद, निरीक्षण तथा जनजागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिससे समाज में नदी संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रवि गुप्ता, शिवम गोयल, योगांत वर्मा, सक्षम पाठक, कुणिका खोडियार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button