Breaking News
स्कूली बच्चों को गर्मी में राहत दिलाने…. छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद किये जाने हेतु …पूर्व विधायक ने शिक्षा मंत्री और कलेक्टर को लिखा पत्र….


रायपुर l पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय ने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी सहित समस्त जिलों में संचालित निजी एवं शासकीय विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से गर्मी में बंद किये जाने हेतु शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव जी एवं रायपुर कलेक्टर को पत्र प्रेषित किया। उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में तापमान अत्यधिक स्तर पर पहुँच चुका है और प्रदेश में ‘‘लू’’ का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, इस स्थिति में स्कूली बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है एवं उनके स्वास्थ्य पर बहुत गंभीर प्रभाव भी पड़ सकता है। इसलिए स्कूल को गर्मी तक बन्द किया जाना अत्यंत आवश्यक है।




