माधव बने कृष्ण मित्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष …सचिव कि ज़िम्मेदारी संभालेंगे गोवर्धन झंवर…

रायपुर ।कृष्ण मित्र फाउंडेशन की एक वार्षिक आम सभा संस्था के कार्यालय में संपन्न हुई। सर्वप्रथम आम सभा में वर्ष 2025- 26 का आय व्यय लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष संजय चंद्राकर ने प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया ।
तत्पश्चात पदाधिकारीयो का कार्यकाल समाप्ति पर त्रिवर्षीय कार्यकाल हेतु सर्वसम्मति से कृष्ण मित्र फाउंडेशन का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें *प्रदेश अध्यक्ष* माधव लाल यादव को चुना गया और प्रदेश *महासचिव* गोवर्धन झंवर को
संरक्षक
गेंदलाल सगरवंशी,
बीरेंद्र चौरसिया
वरिष्ठ उपाध्यक्ष* रवि धनगर
*उपाध्यक्ष* रतन जैन ,
सलाहकार
श्रीमती आभा बघेल, *कोषाध्यक्ष* संजय चंद्राकर
,सहसचिव* राजू यादव,
कार्यकारिणी सदस्य
धन्नू लाल देवांगन, सोमेश कुमार यादव कांकेर, पुरुषोत्तम यादव दुर्ग,विजयपाल, राजेश सिंह ठाकुर, लोकेश यादव,अज्जू पटौदी, वंश गोपाल शर्मा, मनीष ध्रुव, श्रीमती मीना यादव, श्रीमती कलावती शुक्ला, संतोष लखोटिया, राजीव कश्यप मनोनीत किए गए।
सभा की कार्यवाही सर्वप्रथम भगवान श्री सोमेश्वर महादेव की पूजा आरती कर सभा प्रारंभ की गई ।
यह भी निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही नाग नागिन मंदिर का निर्माण भव्य रूप से किया जाए उक्त हेतु सभी जरूरी कार्य अति शीघ्र पूर्ण किए जाएं।
वर्षा ऋतु लगते ही सरजू बांधा मुक्तिधाम परिसर टिकरापारा ,रायपुर में सघन वृक्षारोपण करने का निर्णय भी लिया गया।
सभा में सचिव गोवर्धन झंवर ने बताया कि संस्था के द्वारा स्वर्ग रथ वाहन,एंबुलेंस सेवा, बॉडी फ्रीज़र, व्हीलचेयर वॉकर आदि निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है ,इस हेतु लोगों ने दान भी दिया है सभी दानदाताओं के प्रति सभी ने आभार व्यक्त किया।
सभा में पार्षद प्रमोद साहू, नारायण साहू,अरुण सोनी, श्रीमती रेखा झंवर,श्रीमती कलावती शुक्ला, श्रीमती आभा बघेल, वीणा यादव, खुशी झंवर,दीपक यदु ,लोकेश यादव ,विजय धनगर,राजकुमार सिन्हा,संतोष लखोटिया, वंश गोपाल शर्मा, रतन जैन आदि उपस्थित रहे।



