Breaking News

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने…9वें राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन के पोस्टर का किया विमोचन…

रायपुर l एग्रीकल्चर क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों को संगठित करने, उनके अध्ययन और शोध को नई दिशा देने, तथा नवाचार व स्टार्टअप्स के माध्यम से भारतीय कृषि के विकास हेतु कार्य कर रही एबीवीपी की गतिविधि एग्रीविजन द्वारा आयोजित 9वें राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन का पोस्टर आज छत्तीसगढ़ शासन के माननीय कृषि मंत्री  रामविचार नेताम जी के करकमलों से विमोचित हुआ।

देशभर के कृषि वैज्ञानिक:-

यह सम्मेलन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), पुसा, नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है, जिसमें देशभर के कृषि वैज्ञानिक, विशेषज्ञ, विद्यार्थी एवं किसान भाग लेंगे और कृषि क्षेत्र में उभरती चुनौतियों एवं आधुनिक तकनीकों पर गहन चर्चा करेंगे।

 मंत्री  नेताम  ने कहा:-

यह सम्मेलन भारतीय कृषि के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह न केवल किसानों और वैज्ञानिकों को जोड़ने का माध्यम बनेगा, बल्कि छात्रों के लिए भी सीखने और योगदान देने का बड़ा अवसर होगा। छत्तीसगढ़ सरकार कृषि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा:-

एग्रीविजन की स्थापना 2015 में हुई थी, जिसमें इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की विशेष भूमिका रही है। यही वह भूमि थी जहाँ से देश को पहला राष्ट्रीय कृषि संयोजक मिला था। एग्रीविजन का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में नवाचार, ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा, विद्यार्थियों के लिए स्टार्टअप्स के अवसर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है।

छात्र-छात्राएं हुए शामिल:-

इस पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में एग्रीविजन के राष्ट्रीय सह संयोजक  भावेश वर्मा, प्रदेश संयोजक  प्रमोद पटेल, छात्रा प्रमुख सुश्री कुनिका खोडियार सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

महानगर मंत्री प्रथम राव फुटाने ने कहा:-

“यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन माननीय कृषि मंत्री के हाथों हुआ। यह न केवल हमारे राज्य के विद्यार्थियों के लिए प्रोत्साहन है, बल्कि कृषि क्षेत्र में हमारी सक्रिय भागीदारी को नई दिशा देगा। एग्रीविजन लगातार प्रयासरत है कि कृषि छात्र संगठित हों, और भारत को आत्मनिर्भर कृषि राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका मजबूत हो।”

Related Articles

Back to top button