छत्तीसगढ़

इंद्रावती भवन में आस्था का सैलाब… गणपति भंडारे में 1300 अफसर-कर्मचारियों ने …ग्रहण किया महाप्रसाद

रायपुर। विभागाध्यक्ष कार्यालय, इंद्रावती भवन गणेशोत्सव समिति का 9वां विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम गरिमामयी रूप से संपन्न हुआ।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभागाध्यक्ष कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल कामना हेतु भगवान गणेश की स्थापना की गई थी। स्थापना के अंतिम दिवस मंगलवार, 29 सितंबर को गेट नंबर 1, इंद्रावती भवन में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

भंडारे में इंद्रावती भवन के संचालनालय एवं मंत्रालय के लगभग 1300 अधिकारियों-कर्मचारियों ने शांतिपूर्वक कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद के रूप में पूरी, छोले, पुलाव, लड्डू, पापड़ एवं पानी पाउच वितरित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन श्री एस. जयवर्धन साहब रहे। प्रतिनिधि मंडल द्वारा उन्हें शाल, श्रीफल, मोमेंटो एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

भंडारा कार्यक्रम का शुभारंभ महिला बाल विकास विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर दिलदार सिंह मरावी द्वारा भगवान श्री गणेश को समस्त सामग्रियों का भोग लगाकर किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर, करण सिंह अटेरिया, गोपाल साहू, विद्याभूषण दुबे, विषम बारले, मंत्रालय कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत, संयुक्त संचालक भैया गिरीश काले, श्रीमती किरण मकाम, अभिषेक शर्मा, इंद्रावती ट्रेजरी ऑफिसर सुनील उपाध्याय, विक्रम ध्रुव, नागेंद्र ठाकुर, गंगेश चंद्रा, सुरेश मिश्रा, परमानंद गुप्ता, प्रदीप नंदनवान, सलीम खान, सुनील यादव, दिलीप बंजारे, वर्षा साहू, मंत्रालय मेंटेनेंस प्रभारी अमित चंद्राकर, दीपक नामदेव, मिथिलेश, चेतन कुर्रे, प्रदीप बघेल, नरेश पाल, गीतांजलि मैडम, वीरेंद्र राठौड़ सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और प्रसाद वितरण में हाथ बंटाया।

महिला बाल विकास विभाग के रामू बरिया जी के सौजन्य से श्री रामचरित मानस मंडली द्वारा भजन-कीर्तन का सुमधुर कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्याभूषण दुबे जी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर ने भंडारे को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

 

Related Articles

Back to top button