छत्तीसगढ़

एक क्लिक पर उद्योग…54 हजार को नौकरी…निवेशकों की पहली पसंद बना छत्तीसगढ़

रायपुर, 26 नवंबर ।  उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद में प्रेस वार्ता में बताया कि औद्योगिक विकास नीति 2024-30 और सिंगल विंडो व्यवस्था से छत्तीसगढ़ निवेश का नया हब बन गया है।

पिछले 3 साल में प्रदेश में 3271 नए उद्योग लगे हैं, जिनसे 54 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है। प्रदेश को 309 प्रस्तावों में 8.85 लाख करोड़ के निवेश मिले हैं, जिनसे करीब 2 लाख रोजगार की संभावना है। इनमें 192 प्रोजेक्ट उन्नत चरण में हैं, 160 का काम चल रहा है और 32 इकाइयों में उत्पादन शुरू हो चुका है।

सरकार ने उद्योगों को 1594 करोड़ की सब्सिडी दी है। प्रदेश में अब 2700 से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हैं। निर्यात 16681 करोड़ से बढ़कर 18715 करोड़ पहुंच गया है, जो 12.19% की वृद्धि है।

अब गारमेंट, चॉकलेट, एआई डेटा सेंटर, हाइपरस्केल डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्लोबल बीपीओ और इंट्राओकुलर लेंस जैसे नए क्षेत्रों में भी उद्योग आ रहे हैं।

सिंगल विंडो पर 210 से अधिक सेवाएं एक क्लिक पर मिल रही हैं। 28 दिन में प्रोत्साहन राशि, 1548 एकड़ भूमि का डिजिटल आवंटन और निवेशक संतुष्टि रेटिंग 4.07/5 दर्ज की गई है।

नीति आयोग के इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स 2026 में छत्तीसगढ़ नियामकीय सुगमता में देश में पहले स्थान पर है

Related Articles

Back to top button