MATS यूनिवर्सिटी में जूडो और कुश्ती क्लिनिक का सफल आयोजन

रायपुर 16 अक्टूबर । MATS यूनिवर्सिटी के MATS स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन में आज जूडो और कुश्ती क्लिनिक का सफल आयोजन किया गया।
इस सत्र का संचालन राष्ट्रीय स्तर की जूडो और कुश्ती एथलीट अंतरा सारथी ने किया। उन्होंने जूडो और कुश्ती के बुनियादी सिद्धांतों से लेकर एडवांस्ड स्किल्स तक की तकनीकों का प्रदर्शन किया। पाठ्यक्रम में शामिल तकनीकों पर विस्तृत व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिससे छात्रों को तकनीकी पहलुओं को समझने में मदद मिली।
छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और विशेषज्ञ मार्गदर्शन से लाभ उठाया। यह क्लिनिक छात्रों के तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक कौशल और समग्र खेल विकास के लिए बेहद उपयोगी साबित हुआ।
इस अवसर पर कुलाधिपति गजराज पगारिया, कुलपति प्रोफेसर के. पी. यादव, महानिदेशक प्रियेश पगारिया, कुलसचिव गोकुलानंद पांडा और विभागाध्यक्ष मिथिलेश सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे




