अपना नाम सूची में जांच लो…नहीं तो कमजोर हो जाएगा लोकतंत्र: विनोद चंद्राकर

महासमुंद 25 नवंबर । वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत भलेसर एवं कनेकेरा में आयोजित बूथ स्तरीय जनचौपाल एवं संवाद कार्यक्रम में महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर शामिल हुए।
लोकतंत्र की असली ताकत :-
इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेसजनों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का वोट है। यदि वोट की सुरक्षा ही खतरे में पड़ गई तो लोकतंत्र कमजोर हो जाएगा। इसलिए हर नागरिक को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहना होगा और मतदाता सूची में अपना नाम जांचना होगा।
संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष :-
चंद्राकर ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किए बिना लोकतंत्र की रक्षा संभव नहीं है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ की जिम्मेदारी निभानी होगी। कांग्रेस पार्टी हमेशा से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। इस अभियान का उद्देश्य यही है कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से न कटे और कोई भी फर्जी मतदाता सूची में शामिल न हो।
जनचौपाल में मतदाता सूची:-
उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और मतदाता सूची की जांच में सहयोग करने का आह्वान किया। जनचौपाल में मतदाता सूची की पारदर्शिता, लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा तथा प्रत्येक नागरिक के मताधिकार को सुरक्षित रखने जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेसजनों एवं ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। अभियान को जन जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
हर वोट की आवाज का सम्मान:-
चंद्राकर ने बताया कि यह अभियान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशन में एवं जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोकतंत्र की मजबूती के संकल्प को जन जन तक पहुंचाना है, ताकि हर वोट की आवाज का सम्मान हो।
यह रहे शामिल:-
इस अवसर पर किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानिक साहू, दिलीप चंद्राकर, कुलेश्वर ठाकुर, रामा यादव, सौरभ चंद्राकर, बलराम पटेल, कुणाल चंद्राकर, विराज चंद्राकर, अमन चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, रेवा साहू, लेडगा राम साहू, आलोक नायक, कमलेश चंद्राकर, दारा साहू, मायाराम टंडन, दिगेश सत्यम, दिलीप जैन, नवदीप चंद्राकर, थनवार यादव, परमेश्वर साहू, जीवन यादव आदि उपस्थित थे।




