छत्तीसगढ़

39 लाख का नोटिस सिर्फ ट्रेलर…असली खेल कुर्सी का है…दस्तावेज बोल रहे हैं गुनहगार कौन…. बैंक में पैसा सीमित, खेल असीमित…

अम्बिकापुर/ रायपुर  26 । कहा जाता है कि बैंक में वित्तीय मामलों में सीमित दायरा होता है, इधर-उधर से राशि अर्जित करने का कोई रास्ता नहीं होता। लेकिन हकीकत कुछ और ही बयान करती है, खासकर सहकारी बैंकों में। आखिर इन बैंकों में है क्या, कि सबकी नजर रहती है, खासकर उन प्रमुख पदों पर जो कुर्सी पर बैठे हैं ?
अम्बिकापुर का जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अब इसी सवाल के घेरे में है। यहां पहले भी ब्रांचों से गबन के मामले सामने आए, जिन पर कार्रवाई भी हुई। लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि बैंक को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। बैंक गलियारों में तो यहां तक कहा जा रहा है कि यह बैंक डकैतो के अड्डे जैसा बन गया है।

39 लाख वाला नोटिस :-

सबसे ताजा धमाका 19 नवंबर 2026 का कारण बताओ नोटिस है। यह नोटिस प्रधान कार्यालय में पदस्थ सहायक मुख्य पर्यवेक्षक निर्मला तिवारी को जारी हुआ है।

नोटिस के अनुसार :-

• सुनील चतुर्वेदी को 19,30,379 रुपये, सुदर्शन गुप्ता को 10,00,000 रुपये और पाल को 10,00,000 रुपये, कुल 39,30,379 रुपये की ग्रेच्युटी का भुगतान प्रस्तावित कर करा दिया गया।

• आरोप है कि गबन प्रकरण वाले कर्मचारियों के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराए बिना मिथ्या प्रकटीकरण किया गया।

• 02.12.2017 की आम सभा के निर्णय 08(1) में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की बात थी, लेकिन साक्ष्य छिपाकर लाभ पहुंचाया गया। इसमें हरिभंजन दास महंत का भी नाम है।

• सेवारत, सेवानिवृत्त और मृत कर्मचारियों की सर्विस बुक अद्यतन नहीं कराई गई।

• स्व. ओमप्रकाश कुशवाहा की सर्विस बुक अधूरी रहने से उनकी पत्नी गनेशिया कुशवाहा को न्यायालयीन कार्य में आर्थिक और मानसिक क्षति हुई।

नोटिस में 7 दिन में जवाब मांगा गया है और 27.11.2026 को प्रधान कार्यालय में कागजों के निरीक्षण की तारीख दी गई है। जवाब नहीं दिया तो एकतरफा जांच की चेतावनी है।

दस्तावेज ही बता रहे हैं, गुनहगार कौन ?

यहां हर कोई किसी के ऊपर आरोप लगा देता है, लेकिन शासन-प्रशासन दस्तावेज मानता है। और इस बार दस्तावेज ही चीख-चीखकर कह रहे हैं कि आखिर गुनहगार कौन है।
जांच की कड़ी ने भी यही साबित किया है कि खेल सिर्फ एक नोटिस का नहीं है। सवाल यह उठ रहा है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी पर दबाव कौन बनाता है? उन्हें नियमों के विरुद्ध काम करने को कौन कहता है?

दबाव फिर शिकायत :-

सूत्र बता रहे हैं कि जब मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीकांत चंद्राकर ने इन तमाम कार्यों से अपना हाथ खींच लिया, तो जिला उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद साहू की ओर से उनके खिलाफ शिकायत कर दी गई। यही पैटर्न सबसे ज्यादा चर्चा में है। जिन-जिन लोगों ने श्रीकांत के खिलाफ या इस बैंक से जुड़ी कोई शिकायत की है, उन पत्रों में एक अजीब बात सामने आती है। पत्र लिखने वाला अपना नाम कुछ और मोबाइल नंबर कुछ और लिखता है । नाम बदल जाते हैं, लेकिन शिकायत वही रहती है । लेकिन आज तक नहीं अपेकस बैंक के प्रबंधन ने   और न ही पंजीयक  सहकारि संस्थान ने जो की गंभीर मामला है ।  हालांकि उपाध्यक्ष ने अपने लेटर हेड पर जो लिखा है, उस शिकायत को भी दरकिनार नहीं किया जा सकता। कुल मिलाकर शिकायत के पत्र नहीं बदले, बस शिकायत करने का तरीका वही रहा।

राजधानी से संरक्षण की चर्चा:-

सबसे बड़ा आरोप यही है कि यह खेल खेलने वालों को राजधानी में बैठकर कौन संरक्षण दे रहा है? सूत्रों के अनुसार, जो संरक्षण दे रहा है, उसे भी खिलाड़ीयो   का खिलाड़ी बताया जा रहा है। बैंक में चर्चा है कि अगर उनके हिसाब से काम न हो, तो इसी तरीके से अंबिकापुर से शिकायत पत्र मुख्य कार्य पालन अधिकारी के ख़िलाफ़ प पंजीयक  कार्यालय और अपेकस  बैंक को  दिया जाता है। यानी नोटिस ही हथियार बन गया है।

अब सवाल ये हैं:-

1 ) 39 लाख की ग्रेच्युटी का सच क्या है, दस्तावेज किसे दोषी ठहराते हैं  ?

2.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी पर दबाव बनाने वाला कौन है ?

3. ) शिकायतों में नाम क्यों बदलते हैं, असली शिकायतकर्ता कौन है?

4.) राजधानी से संरक्षण देने वाला खिलाड़ी कौन है?
फिलहाल यह मामला नोटिस और शिकायतों के स्तर पर है।

फ़िलहाल सभी पक्षों का जवाब आना बाकी है, लेकिन एक बात तय है – अम्बिकापुर सहकारी बैंक की यह लड़ाई अब सिर्फ एक अधिकारी के नोटिस की नहीं रही, यह कुर्सी, दबाव, शिकायत और संरक्षण की पूरी कहानी बन गई है ।

Related Articles

Back to top button