छत्तीसगढ़

कम धान बेचो…फिर भी पूरा लाभ…साय सरकार के फैसले पर…UP मंत्री भी हुए कायल…

बिलासपुर , 25 नवंबर । उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने छत्तीसगढ़ सरकार के बड़े फैसले की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी पूरी आदान सहायता देने का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का फैसला किसान हितैषी है।

किसानों को भी पूरा लाभ :-

बिलासपुर दौरे पर पहुंचे पांडेय ने सर्किट हाउस में खाद्य विभाग और सहकारी बैंक के अधिकारियों से धान खरीदी व्यवस्था की पूरी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि अब घरेलू जरूरत के लिए धान रखने या कम उपज बेचने वाले किसानों को भी पूरा लाभ मिलेगा। इससे किसानों को उपज के उपयोग और विक्रय में सहूलियत के साथ आर्थिक सुरक्षा भी मिलेगी।

इस दौरान किसान पंजीयन प्रक्रिया, टोकन व्यवस्था, खरीदी केंद्रों की सुविधाओं, तौल और भुगतान व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। बैठक में खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर, नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक नितिन दीवान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button