छत्तीसगढ़

बेलगाम बसों पर लगेगा ब्रेक…डीसीपी अर्चना झा की दो टूक – नियम तोड़े तो निरस्त…

रायपुर। डीसीपी यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा ने आज कालीबाड़ी स्थित यातायात कार्यालय में बस संचालकों की अहम बैठक ली। बैठक में RTO आशीष देवांगन, एडिशनलडीसीपी रामकुमार बर्मन सहित नगर निगम के अधिकारी और 20 से अधिक ट्रैवल्स के संचालक मौजूद रहे।

बैठक में दिए गए मुख्य निर्देश:-

बस स्टैंड से निकलने के बाद कहीं भी, किसी भी बुकिंग काउंटर पर बस रोककर सवारी नहीं बिठाई जाएगी, सिर्फ निर्धारित स्टॉपेज पर ही स्टॉप होगा।

ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की बसों का संचालन भाटागांव बस स्टैंड से पूरी तरह बंद रहेगा।

जगदलपुर, धमतरी की तरफ से आने वाली बसें MMI चौक पर ही यात्रियों को उतारेंगी, उसके बाद सीधे बस स्टैंड आएंगी।

बसों की छत पर माल लादकर परिवहन नहीं होगा और स्टैंड में खड़ी खराब/कंडम बसों को तुरंत हटाना होगा।

नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई, बार-बार उल्लंघन पर चालक का DL निरस्त/निलंबित किया जाएगा।

बस एसोसिएशन ने यातायात व्यवस्था सुधारने में पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया है

Related Articles

Back to top button