49 दिन … 1.70 करोड़ लोगों को जगा दिया! छत्तीसगढ़ पुलिस ने… 5 लाख कार्यक्रम…5.5 लाख सेल्फी… AI वाला जुगाड़,…CM ने दिया इनाम…

रायपुर 09 अक्टूबर । पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज पुलिस का पावर शो देखने को मिला। एक ही मंच पर दो बड़े मिशन – साइबर जागृति अभियान और रायपुर ट्रैफिक हैकाथॉन-2026 का भव्य अभिनंदन समारोह हुआ।
मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पुलिस ने वर्दी से निकलकर जनता से आत्मीय लगाव जोड़ा है। युवाओं के छोटे-छोटे सुझावों को भी सरकार जमीन पर उतारेगी।
उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आज साइबर अपराध से बचना हर नागरिक के लिए जरूरी है और छत्तीसगढ़ पुलिस ने इसे हर घर तक पहुँचाया है।
49 दिन चला महा-अभियान- आंकड़े चौंकाने वाले :-
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन, गृहमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व और DGP अरुण देव गौतम के निर्देशन में 15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक यह अभियान चला।
• 5 लाख से ज्यादा जागरूकता कार्यक्रम
• 5.5 लाख से ज्यादा जागरूकता सेल्फी
• 1.70 करोड़ से ज्यादा नागरिकों तक सीधी पहुँच
• प्रदेश की 34 पुलिस इकाइयों ने दिन-रात काम किया
इस दौरान डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, महिला सुरक्षा और डेटा गोपनीयता पर लोगों को जगाया गया।
8 जिलों ने किया कमाल- मिला सम्मान :-
• कोंडागांव: साइबर चेतना रथ
• रायपुर: बिजली बिल पर साइबर ठगी का अलर्ट मैसेज और साइबर संकल्प
• बिलासपुर: आकाशवाणी पर लाइव फोन-इन
• जांजगीर-चांपा: ‘एक राखी साइबर जागृति के नाम’
• रायगढ़: लघु फिल्म प्रतियोगिता
• दुर्ग: ‘सुरक्षित दुर्ग, साइबर जागरूक दुर्ग’
• गरियाबंद: मितानिन और आंगनबाड़ी के जरिये जागरूकता
• मुंगेली: पंचायतों में सामूहिक साइबर शपथ
अब टेक्नोलॉजी संभालेगी ट्रैफिक :-

17 अगस्त से 27 सितंबर तक चले ट्रैफिक हैकाथॉन में युवाओं ने रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए AI, IoT बेस्ड समाधान दिए। इसमें NIT रायपुर, IEI छत्तीसगढ़ और शिवाशा फाउंडेशन ने सहयोग किया।
युवाओं के आइडिया को किया पुरस्कृत :-
ओवरऑल विजेता बने कार्तिकेय पंत। इसके अलावा कृष्णा अग्रवाल, तन्मय गुप्ता, परम शौर्य पाटले, फरज़ान खान, आर्यन सिंह, करन कुमार भारती, अक्षिता-प्रतीक राज की टीम सहित कई युवाओं के आइडिया को पुरस्कृत किया गया।
यह रहे मौजूद :-
समारोह में विधायक राजेश मूणत, महापौर मीनल चौबे, ADG गुप्तवार्ता अमित कुमार, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला सहित पुलिस मुख्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस की अपील :- 
साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत करे




