MATS में ‘परिचय 2026’ का धमाका…नए सितारों का रॉकिंग वेलकम!

रायपुर। पढ़ाई के साथ-साथ मस्ती, टैलेंट और सेलिब्रेशन का जबरदस्त संगम देखने को मिला मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में! व्यवसाय एवं प्रबंधन अध्ययन विद्यालय ने अपने नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ‘परिचय 2026’ – द ग्रैंड फ्रेशर्स पार्टी का शानदार आयोजन किया।
जगह थी शहर का सबसे हॉट डेस्टिनेशन – होटल बेबीलोन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड, रायपुर, और माहौल था एकदम फेस्टिवल वाला!
इस शाम का मकसद सिर्फ स्वागत नहीं, बल्कि नए चेहरों को मैट्स परिवार से दिल से जोड़ना था। और हुआ भी वही – जूनियर्स ने स्टेज पर ऐसी आग लगाई कि सब देखते रह गए। धमाकेदार डांस, सुरमयी गायन, फैशन का तड़का और क्रिएटिव परफॉर्मेंस – हर एक्ट में था टैलेंट का फुल धमाका।
मंच पर दिग्गजों की मौजूदगी ने बढ़ाई शान :-
समारोह में विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया जी, कुलपति प्रो. डॉ. के. पी. यादव, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया जी, कुलसचिव श्री गोकुलानंद पांडा एवं व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने युवाओं को सफलता का मंत्र दिया – “पढ़ो दिल से, बढ़ो खुल के।”
टाइटल्स की बरसात और जश्न-ए-यारी :—
शाम का सबसे हिट मोमेंट रहा टाइटल राउंड! पर्सनालिटी, कॉन्फिडेंस और स्वैग के दम पर नए स्टूडेंट्स को मिस्टर फ्रेशर, मिस फ्रेशर, बेस्ट ड्रेस्ड, रॉकिंग परफॉर्मर जैसे धांसू टाइटल्स से नवाजा गया।
फिर आया केक सेरेमनी का पल – एक नई शुरुआत का मीठा एहसास। और अंत में? डीजे की बीट्स पर ऐसा नॉन-स्टॉप डांस चला कि होटल का फ्लोर भी हिल गया!
कुल मिलाकर ‘परिचय 2026’ सिर्फ एक फ्रेशर्स पार्टी नहीं, बल्कि दोस्ती, जोश और नए सपनों की उड़ान का सुपरहिट आगाज बन गया।




