Breaking News

आरंग पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई…220 पाव शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार…

3dc4c0cb-0c74-4bbc-881b-7ddd3c1c9de 

रायपुर ।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध शराब, गांजा, जुआ-सट्टा विरोधी अभियान के तहत थाना आरंग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

कार्रवाई का विवरण:-

दिनांक 29.08.2026 को ग्राम कुरूद के कोटवार गली में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने रेड कार्रवाई की। मौके से 2 युवकों को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी:-

1.  यश कुमार कोसले (22 वर्ष) पिता स्व. खेदुराम कोसले, निवासी नवागांव, थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार

2.  शिव कुमार साहू (38 वर्ष) पिता स्व. चैतराम साहू, निवासी वार्ड नं. 11 गिधपुरी, जिला बलौदाबाजार

जप्त सामग्री:-

  70 पाव देशी मदिरा मसाला शोले

  20 पाव देशी मदिरा मसाला रोमियो

  130 पाव गोल्डन गोवा शराब

  कुल – 220 पाव शराब (कीमत 24,600/- रु)

  परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की सुजुकी स्कूटी (कीमत 1,10,000/- रु)

  कुल जुमला – 1,34,600/- रुपये

आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नए थाना प्रभारी के बाद तेज हुई कार्रवाई: –

थाना प्रभारी नरेश साहू के पदभार ग्रहण के बाद क्षेत्र में लगातार शिकायतों पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button