मैट्स यूनिवर्सिटी में बोले पूर्व DRDO चीफ – “ड्रोन और AI से बनेगा विकसित भारत

रायपुर, 12 सितंबर । NAAC A+ प्राप्त मैट्स यूनिवर्सिटी में आज ‘विकसित भारत के लिए प्रेरक नेतृत्व’ पर मेगा वैज्ञानिक व्याख्यान हुआ।
मुख्य अतिथि रहे DRDO के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ. जी. सतीश रेड्डी। उन्होंने SF107 हॉल में 75+ छात्रों को रक्षा तकनीक में करियर का रोडमैप दिया।
डॉ. रेड्डी की 3 बड़ी बातें:-
1. ड्रोन + AI + ऑटोनॉमस सिस्टम – यही भविष्य की रक्षा तकनीक है।
2. स्वदेशी ड्रोन और एयरोस्पेस में युवाओं के लिए बंपर नौकरियां।
3. DRDO, ISRO और डीप-टेक स्टार्टअप्स में करियर का सुनहरा मौका।
उन्होंने कहा – “विकसित भारत की चाबी युवा वैज्ञानिकों के हाथ में है।”
इस दौरान कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलपति डॉ. के. पी. यादव और कुलसचिव श्री गोकुलानंद पांडा मौजूद रहे।
कुलपति डॉ. यादव ने कहा – मैट्स छात्रों को विश्वस्तरीय रिसर्च और इंडस्ट्री-रेडी शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।



