किसानों के लिए खुशखबरी: छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 360 नए धान खरीदी केंद्र…बारदानों की भी पूरी तैयारी…

रायपुर, 25 सितंबर। किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर सरकार ने कमर कस ली है। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में खरीदी और कस्टम मिलिंग की तैयारियों की समीक्षा हुई।
बैठक के फैसले:-
360 नए खरीदी केंद्र:
किसानों की सुविधा के लिए प्रदेश में 360 नवीन धान उपार्जन केंद्र खोले गए हैं। सभी केंद्रों पर समय से पहले पूरी व्यवस्था के निर्देश।
बारदानों की टेंशन खत्म:-
विपणन संघ द्वारा 3.64 लाख गठान नए जूट बारदानों की व्यवस्था की जा रही है। अब तक 1.14 लाख गठान मिल चुके हैं, बाकी की सप्लाई जल्द।
कस्टम मिलिंग में तेजी:-
पिछले साल के 89 लाख टन चावल जमा लक्ष्य में से 37.50 लाख टन जमा हो चुका है। बचे 51.50 लाख टन के लिए 31 मार्च 2027 तक डेडलाइन, मिलरों को तेजी लाने के सख्त निर्देश।
बैठक में मंत्री रामविचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल और ओ.पी. चौधरी सहित सभी बड़े अफसर मौजूद रहे ॥



