जनता के 125 करोड़ पर डाका! कैंसर अस्पताल बना नहीं… साय सरकार ने बेच दिया…विनोद चंद्राकर का आरोप

महासमुंद। बिलासपुर में बन रहे प्रदेश के पहले सरकारी कैंसर अस्पताल को शुरू होने से पहले ही निजी हाथों में सौंपने पर पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा यह गरीब विरोधी नीति है।
विशेषज्ञों से संचालन तय था :-
चंद्राकर ने कहा कि 125 करोड़ की लागत से बन रहे इस अस्पताल में 70 करोड़ केंद्र का अंश है और 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसमें 289 पदों पर सरकारी भर्ती और सिम्स के विशेषज्ञों से संचालन तय था, लेकिन साय सरकार ने सभी भर्तियां रद्द कर इसे पीपीपी मॉडल पर निजी कंपनी को दे दिया। अब सरकारी सुविधा पर निजी जैसा शुल्क वसूला जाएगा।
निजी हाथों में :-
उन्होंने कहा यह अकेला मामला नहीं है, इससे पहले सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और प्रदेश भर की अस्पताल लैब भी निजी हाथों में दी गई हैं। सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी जिम्मेदारियों से भाग रही है, जिसका जवाब जनता 2028 में देगी।




