छत्तीसगढ़
यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन… बिना नंबर की बाइक निकली चोरी की!

रायपुर, 07 सितंबर – यातायात पुलिस कमिश्नरेट की मुस्तैदी से चोरी की बाइक का खुलासा हुआ है।
यातायात थाना पचपेड़ी नाका प्रभारी गोविंद यादव की टीम संतोषी नगर में सघन वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध बाइक को रोका गया। कागज मांगने पर चालक “दस्तावेज लाता हूं” कहकर फरार हो गया।
पुलिस ने चेचिस नंबर से जांच की तो बड़ा खुलासा हुआ। बाइक हीरो HF डीलक्स (CG 22 M 1937) थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र से 14 अगस्त को चोरी हुई थी, जिस पर अपराध क्र. 375/2026 धारा 303(2) BNS के तहत FIR दर्ज है।
पुलिस ने बाइक जब्त कर पचपेड़ी नाका थाने में रखा है और तिल्दा-नेवरा पुलिस को सूचित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है




