छत्तीसगढ़

कृष्ण जन्मोत्सव पर गूंजा जयकारा…एकता का महासंगम बना रायपुर राज…17 पार से उमड़ा यादव ठेठवार समाज…महादेव घाट से हटकेश्वर धाम तक भक्ति की अविरल धारा…

रायपुर। कृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर यादव ठेठवार समाज, रायपुर राज ने एकता, आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम पेश किया। समाज के मुख्यालय महादेव घाट से निकली भव्य शोभायात्रा और मंगल कलश यात्रा ने पूरे शहर को कृष्णमय कर दिया।

शनिवार 6 सितंबर को आयोजित इस महा-आयोजन में अकेले रायपुर राज नहीं, बल्कि प्रदेश भर के 17 परिषेत्र (पार) से हजारों की संख्या में पदाधिकारी, युवा और मातृशक्ति शामिल हुई।

खारून के जल से हटकेश्वर का अभिषेक :-

शोभायात्रा शुरू होने से पहले समाज के आराध्य देव भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद महादेव घाट स्थित खारून नदी के पवित्र तट से पवित्र जल लेकर शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए राम मूर्ति चौक पहुंची। वहां से वापस हटकेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर उसी पवित्र जल से भगवान हटकेश्वर नाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया गया और फिर यात्रा का समापन हुआ।
भक्ति, शौर्य और संस्कृति का त्रिवेणी संगम

शोभायात्रा में वो सब कुछ जो  चाहिए: –

अखाड़ा दल का शौर्य:-

ठेठवार समाज के अखाड़ा दल ने लाठी और शौर्य का ऐसा प्रदर्शन किया कि देखने वाले दंग रह गए। पूरे मार्ग में रोमांच और उत्साह भर गया।

 मनमोहक झांकी:-

आकर्षक बग्गी पर बाल स्वरूप में सजे राधा-कृष्ण की झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। भक्तों ने राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से आकाश गूंजा दिया।

नारी शक्ति का वंदन:-

पीली चुनरिया और पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर सुसज्जित मंगल कलश धारण कर चल रही महिलाओं ने समाज की संस्कृति और एकजुटता की मिसाल पेश की।

एक रंग में रंगा समाज:-

शोभायात्रा में शामिल सभी सामाजिक बंधुओं ने पीले वस्त्र धारण किए थे। पीले परिधानों में हजारों लोगों की एक साथ उपस्थिति देखते ही बन रही थी। मार्ग में जगह-जगह दही-मटकी फोड़, पारंपरिक दोहे और भजनों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। राम मंदिर चौक के पास रायपुर राज के सलाहकार नरेश यादव, लव यदु, मनीष यदु, करण यदु और उनके पूरे परिवार ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और सामूहिक भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई थी।

गणमान्य जनों की रही उपस्थिति :-

इस ऐतिहासिक आयोजन में रायपुर राज अध्यक्ष संतोष यदु, महासचिव मनीराम यादव, कोषाध्यक्ष शोभाराम यादव, पूर्व जोन अध्यक्ष निशा देवेंद्र यादव, सभापति हृदय यादव, संरक्षक जयराम यादव, रामजीवन यदु, उपकोषाध्यक्ष लव यादव, कार्यालय सचिव करण यादव, संगठन मंत्री मनीष यदु, उपाध्यक्ष रामदिन यदु सहित प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष परमानंद यादव, महासचिव नरोत्तम यदु सहित 17 पार के अध्यक्षगण – कठिया पार से रघुनंदन यदु, नवापारा से मुन्ना यादव, जवई बांधा से चिंताराम यदु, चम्पारण पार से शोभाराम यादव, जौंदा पार से ज्ञानचंद यादव, मंदिर हसौद पार से रामस्वरूप यादव, बेलर पार से हीराराम यदु, कोलर पार से धर्मेंद्र यदु, पहन्दा पार से महेश यादव, तेंदुवा पार से इतवारी यदु, किरना पार से कुलेश्वर यदु, भेलवाडीह पार से उधो राम यदु, खौना पार से डिगेश यदु, केवतरा पार से उदे राम यदु, भंडार पार से प्रेम लाल यदु, रायपुर महानगर से हरिराम यदु, कुम्हारी पार से चुम्मन यदु, राज युवा प्रकोष्ठ से महेश यादव, उमेश यदु, महितोष यदु, बंशी यदु, महिला प्रकोष्ठ से महेश्वरी यदु, केशरी यदु, दुर्गेश नंदिनी यदु सहित सैकड़ों समाजजन उपस्थित रहे।

निश्चित ही यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकजुटता, नारी शक्ति और युवा ऊर्जा का एक यादगार महासंगम बन गया।

Related Articles

Back to top button