Breaking News

मानवता की मिसाल…बारिश में भीगते ट्रैफिक जवानों को…दो बड़े अस्पतालों ने बांटे 400 रेनकोट…

रायपुर। राजधानी में वर्षा ऋतु के दौरान भी सड़कों पर मुस्तैदी से यातायात व्यवस्था संभालने वाले पुलिस जवानों के लिए दो निजी अस्पतालों ने सराहनीय पहल की है। उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल, भांठागांव और NH MMI हॉस्पिटल, पचपेड़ी नाका, लालपुर द्वारा यातायात पुलिस के जवानों के लिए 200-200 कुल 400 रेनकोट उपलब्ध कराए गए। दोनों संस्थानों के इस सामाजिक सरोकार और सहयोग के लिए शनिवार को सम्मान एवं आभार समारोह का आयोजन किया गया।

यातायात पुलिस के जवानों को :-

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले एवं डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने दोनों अस्पतालों के प्रतिनिधियों और चिकित्सकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र भी उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल एवं NH MMI हॉस्पिटल के प्रतिनिधियों को प्रदान किया गया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराए गए रेनकोट यातायात पुलिस के जवानों को वितरित किए गए।

अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे:-

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात राम कुमार बर्मन, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात रमेश येरेवार, सहायक पुलिस आयुक्त कमलजीत पाटले, सतीश ठाकुर एवं सीमा अहिरवार सहित यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस जवानों का मनोबल :-

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यातायात पुलिस के जवान बारिश, तेज धूप और विपरीत मौसम में भी सड़क पर रहकर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखते हैं। ऐसे में अस्पतालों द्वारा दिए गए रेनकोट न केवल उपयोगी हैं, बल्कि यह जवानों के कर्तव्य के प्रति सम्मान और सामाजिक सहभागिता का प्रतीक भी है। समाज के विभिन्न वर्गों का इस तरह का सहयोग पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ाता है।

रायपुर यातायात पुलिस ने दोनों अस्पतालों के इस मानवीय और सराहनीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button