Breaking News

मैट्स विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा… फ्रेशर्स वेलकम पार्टी का आयोजन…

रायपुर l मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर के हिंदी विभाग द्वारा नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत हेतु 20 दिसंबर को होटल सेलिब्रेशन में भव्य फ्रेशर्स वेलकम पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विभाग के सीनियर विद्यार्थियों द्वारा उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक गतिविधियाँ एवं प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं के अंतर्गत विकास को मिस्टर फ्रेशर, शानिया को मिस फ्रेशर, प्रियल को मिस ईवनिंग तथा गौरव को मिस्टर ईवनिंग के खिताब से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मैट्स विश्वविद्यालय के चांसलर  गजराज पगारिया, डायरेक्टर जनरल  प्रियांश पगारिया, कुलपति डॉ. के. पी. यादव एवं कुलसचिव गोकुलानंद पांडा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विजेता विद्यार्थियों एवं आयोजन से जुड़े सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीनियर एवं जूनियर विद्यार्थियों के बीच आपसी संवाद, सहयोग एवं सौहार्द को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का समापन उल्लासपूर्ण वातावरण एवं सामूहिक सहभागिता के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button